कुशलगढ़: आमने-सामने मकान, दोस्ती भी कायम… अब चुनावी मैदान में भिड़ रही वार्ड 12 की दो बहुएं, किस पर जताएंगे भरोसा
कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 12 का मुकाबला खासा रोचक बन गया है। अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस वार्ड में दो बहुएं आमने-सामने हैं। भाजपा ने पायल मयंक यादव, जबकि कांग्रेस ने निर्मला नाथू को प्रत्याशी बनाया है। खास बात यह है कि दोनों के मकान आमने-सामने हैं और दोनों में दोस्ती भी है। वार्ड में कुल 319 मतदाता हैं, जिनमें 148 पुरुष और 171