हज़ारीबाग: हजारीबाग अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
प्रसव के बाद महिला की मौत से हंगामा, हजारीबाग अस्पताल पर आरोप हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका संगीता चरही की रहने वाली थीं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया।परिजनों का कहना है कि संगीता को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।