नरहरपुर: भाजपा के सदस्यता अभियान से समाज के हर वर्ग को जोड़ें- भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी
आगामी 1 सितम्बर से प्रारभ होने वाले भाजपा की सदस्यता अभियान हेतु कार्यशाला आज भाजपा कार्यालय कमल सदन काकेर में आहूत की गई । कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी उपस्थित रही।कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी,भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, प्रदेश मंत्री महेश जैन अन्य उपस्थित रहे.