नरहरपुर: भारत बंद को सफल बनाने रामपुर जुनवानी से नरहरपुर जा रही ग्रामीणों से भरी पिकअप रिसेवाड़ा के पास पलटी, 17 ग्रामीण हुए घायल
नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रिसेवाड़ा से मालवाहक पिकअप में सवार हो नरहरपुर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के संबंध में दिए गए फैसले के विरोध प्रदर्शन में जा रहे मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। वही पिकअप सवार 17 ग्रामीण घायल हुए है ।