नरहरपुर: ग्राम धनेसरा निवासी जितेन्द्र कोर्राम को समाज कल्याण विभाग द्वारा बैसाखी प्रदान किया
जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल द्वारा नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम धनेसरा निवासी जितेन्द्र कोर्राम को तत्काल मौके पर समाज कल्याण विभाग द्वारा बैसाखी प्रदाय किया गया। सहायक उपकरण मिलने पर उक्त दिव्यांग द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।