नरहरपुर: आरक्षण को लेकर सर्व आदिवासी समाज 21 अगस्त को देगा धरना व भारत बंद को समर्थन, नरहरपुर में समाज प्रमुखों की हुई बैठक
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के संबंध में दिए गए फैसले जिसमें कोटा व क्रीमिलेयर लागू करने के विरोध में सर्व आदिवासी समाज 21 अगस्त को भारत बंद के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगा। विरोध प्रदर्शन में गोंडवाना समाज,गंधर्व समाज,महार समाज, हल्बासमाज,ध्रुव गोंड समाज शामिल होगा.