नरहरपुर: नरहरपुर से सुरही जाने वाले मार्ग स्थित पुल में लोडेड ट्रक फंसा,रास्ता जाम
नरहरपुर से सुरही जाने वाले मुख्य मार्ग में स्थित पुल में एक लोडेड ट्रक जा फंसा।जिसके चलते इस मार्ग में लगभग 2 घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि लोडेड ट्रक सामने से आ रही एक वाहन को साइड देते हुए खुद पुल के रेलिंग में जाकर फंस गया। जिसके कारण से यह मार्ग जाम हो गई हालाकि दोपहिया वाहनों का आना जाना लगा रहा।