नरहरपुर: ग्राम नयापारा उरैया के ग्रामीण कीचड़भरी सड़क से परेशान,सड़क में लगाए धान का रोपा
नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभाठा के आश्रित ग्राम नयापारा उरैया के ग्रामीण कीचड़भरी सड़क को लेकर परेशान है। और परेशान ग्रामीणों ने आज कच्ची सड़क पर धान का रोपा लगाकर विरोध जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची सड़क होने से बारिश के दिनों में पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो चुकी है।जिससे आवागमन में काफी परेशानियां हो रही है।