Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image
image

विजयपुर में लगा शिविर, 13 को लगाये कृत्रिम अंग ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को के निर्देशानुसार ऑन द स्पॉट चिन्हांकन कर दिव्यांगजनो को कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग सामग्री वितरित किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत भवन विजयपुर में ऑन द स्पॉट निः शुल्क चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन कर 13 दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग मौके पर ही बनाकर लगाये गये तथा 04 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराये जाने के लिए चिन्हित किया गया। एसआर ट्रस्ट एवं एलिम्को के माध्यम से आयोजित शिविर में श्री नरेंद्र कुमार प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एलिम्को जबलपुर, सुश्री प्रिया वर्मा प्रोस्थेटिस्ट एंड ओर्थोटिस्ट एसआर ट्रस्ट, श्री लाखन सिंह मीणा मैनेजर एसआर ट्रस्ट, श्री राम गिरीश पाण्डेय टेक्नीशियन एसआर ट्रस्ट, श्री नरेन्द्र पवार टेक्नीशियन, श्री संपत साकेत टेक्नीशियन द्वारा शिविर के दौरान कृत्रिम हाथ एवं पैर की आवश्यकता वाले 13 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन परीक्षण करते हुए मौके पर ही कृत्रिम हाथ एवं पैर तैयार किये गये और दिव्यांगजनों को लगाये गये। शिविर में कुल 32 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया तथा 17 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया, जिसमें से 13 को कृत्रिम हाथ-पैर मौके पर ही लगाये गये, शेष 04 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार अन्य कृत्रिम उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुदगल, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी, श्री अशोक यादव, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जनपद विजयपुर श्री नरेन्द्र त्यागी उपस्थित रहे। उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री शशि किरण इक्का ने बताया कि इसी क्रम में 06 जून को पंचायत भवन वीरपुर में शिविर आयोजित होगा। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

MORE NEWS

सामान्य वन मंडल के नवनिर्मित रेंज ऑफिस का लोकार्पण
------
#श्योपुर-/ शहर के श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर के सामने स्थित सामान्य वन मंडल के नवनिर्मित वन परीक्षेत्र कार्यालय भवन का लोकार्पण वन संरक्षक, वनवृत्त ग्वालियर श्री लवित भारती द्वारा किया गया। उन्होंने शिलापट्टिका का अनावरण एवं फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया तथा भवन की साज-सज्जा की सराहना की।

इस अवसर पर श्री लवित भारती ने कहा कि वन संपदा का संरक्षण हमारी पहली प्राथमिकता है। श्योपुर की वन संपदा और चीता प्रोजेक्ट ने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने वन क्षेत्र की सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में डीएफओ के.एस. रंधा, उप वनमंडलाधिकारी संजीव कुमार, वन परीक्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र भदौरिया सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

सामान्य वन मंडल के नवनिर्मित रेंज ऑफिस का लोकार्पण ------ #श्योपुर-/ शहर के श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर के सामने स्थित सामान्य वन मंडल के नवनिर्मित वन परीक्षेत्र कार्यालय भवन का लोकार्पण वन संरक्षक, वनवृत्त ग्वालियर श्री लवित भारती द्वारा किया गया। उन्होंने शिलापट्टिका का अनावरण एवं फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया तथा भवन की साज-सज्जा की सराहना की। इस अवसर पर श्री लवित भारती ने कहा कि वन संपदा का संरक्षण हमारी पहली प्राथमिकता है। श्योपुर की वन संपदा और चीता प्रोजेक्ट ने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने वन क्षेत्र की सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में डीएफओ के.एस. रंधा, उप वनमंडलाधिकारी संजीव कुमार, वन परीक्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र भदौरिया सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों का बहुत महत्त्व- श्री रावत 
वीर सावरकर स्टेडियम परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित 
------
#श्योपुर-/ वन विकास के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद श्योपुर द्वारा वीर सावरकर स्टेडियम परिसर में आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों का बहुत महत्व है। इसलिए सभी नागरिक एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत पेड़ जरूर लगायें। उन्हौने बताया कि विजयपुर स्थित सिद्ध बाबा पहाड़ी को नगर वन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

 नमो वन परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेनु सुजीत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्यगण श्री महावीर सिंह सिसोदिया, श्री रामलखन नापाखेड़ली पूर्व जिलाध्यक्षगण भाजपा श्री सुरेन्द्र जाट, श्री अशोक गर्ग एवं श्री राधे श्याम मीणा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट जिला पंचायत सदस्य श्री गिरधारी लाल बैरवा, भाजपा किसान मौर्चा जिलाध्यक्ष श्री गौरीशंकर मीणा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, श्री राघवेन्द्र सिंह जाट श्री गिर्राज चौधरी, श्री ओम राठोर, श्री मनीष नागौरी, श्री महावीर मित्तल श्री अकरम खांन, श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ, श्रीमती कल्पना राठोर, श्री नरेन्द्र रावत, श्री महेश राठौर श्री दिनेशराज दुबोलिया, समाज सेवी श्री कैलाश पाराशर, श्री जय सिंह जादौन, गायत्री परिवार के श्री चौथमल शर्मा, श्री पूरणमल जांगिड़, श्री बृजनेश परिहार, ब्रह्माकुमारी मिशन से सुश्री तारा बहन,आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से डॉ गायत्री मित्तल, श्री विष्णु जाट, श्री दिव्यांश,,जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह,सीएमओ श्री राधे रमन यादव, उप यंत्री श्री पवन गर्ग सहित भारी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं शहरी आजीविका मिशन की उपस्थ्ति रही तथा सभी के द्वारा पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर अशोक, शीशम,करंज, घमेर,कनेर के पौधे लगाए गए। 

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेनु सुजीत गर्ग ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का आधार है और प्रकृति का श्रृगांर है। इससे हमें प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए सभी को पेड़ लगाना चाहिए। 
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणा से देश भर में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान संचालित किया गया है। सनातन धर्म में भी पेड़ों का धार्मिक महत्व है। 

पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय ने कहा कि पुराने वृक्षों का संरक्षण करें और नये पेड़ लगायें। यह हमारा दायित्व है। उन्होनें कहा कि हम विभिन्न अवसरों पर पेड़ लगाकर स्मृतियों को सहेज सकते है।
पूर्व विधायक श्री बृजराज सिंह चौहान ने कहा कि पेड़ लगाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों के प्रति यह हमारा दायित्व है कि हम बड़ी संख्या पेड़ लगाकर प्रकृति का संरक्षण करें।

इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा स्टेडियम परिसर स्थित नमो वन में पौध रोपण किया गया। सीएमओं श्री राधेरमण यादव ने सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण किया तथा बताया कि समूह की दीदीयों द्वारा पौधो की देखभाल का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम के अंत में श्री आदित्य चौहान ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पर्यावरण हितेषी कार्यक्रर्ता श्री रामअवतार शर्मा को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों का बहुत महत्त्व- श्री रावत वीर सावरकर स्टेडियम परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित ------ #श्योपुर-/ वन विकास के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद श्योपुर द्वारा वीर सावरकर स्टेडियम परिसर में आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों का बहुत महत्व है। इसलिए सभी नागरिक एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत पेड़ जरूर लगायें। उन्हौने बताया कि विजयपुर स्थित सिद्ध बाबा पहाड़ी को नगर वन के रूप में विकसित किया जा रहा है। नमो वन परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेनु सुजीत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्यगण श्री महावीर सिंह सिसोदिया, श्री रामलखन नापाखेड़ली पूर्व जिलाध्यक्षगण भाजपा श्री सुरेन्द्र जाट, श्री अशोक गर्ग एवं श्री राधे श्याम मीणा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट जिला पंचायत सदस्य श्री गिरधारी लाल बैरवा, भाजपा किसान मौर्चा जिलाध्यक्ष श्री गौरीशंकर मीणा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, श्री राघवेन्द्र सिंह जाट श्री गिर्राज चौधरी, श्री ओम राठोर, श्री मनीष नागौरी, श्री महावीर मित्तल श्री अकरम खांन, श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ, श्रीमती कल्पना राठोर, श्री नरेन्द्र रावत, श्री महेश राठौर श्री दिनेशराज दुबोलिया, समाज सेवी श्री कैलाश पाराशर, श्री जय सिंह जादौन, गायत्री परिवार के श्री चौथमल शर्मा, श्री पूरणमल जांगिड़, श्री बृजनेश परिहार, ब्रह्माकुमारी मिशन से सुश्री तारा बहन,आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से डॉ गायत्री मित्तल, श्री विष्णु जाट, श्री दिव्यांश,,जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह,सीएमओ श्री राधे रमन यादव, उप यंत्री श्री पवन गर्ग सहित भारी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं शहरी आजीविका मिशन की उपस्थ्ति रही तथा सभी के द्वारा पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर अशोक, शीशम,करंज, घमेर,कनेर के पौधे लगाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेनु सुजीत गर्ग ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का आधार है और प्रकृति का श्रृगांर है। इससे हमें प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए सभी को पेड़ लगाना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणा से देश भर में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान संचालित किया गया है। सनातन धर्म में भी पेड़ों का धार्मिक महत्व है। पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय ने कहा कि पुराने वृक्षों का संरक्षण करें और नये पेड़ लगायें। यह हमारा दायित्व है। उन्होनें कहा कि हम विभिन्न अवसरों पर पेड़ लगाकर स्मृतियों को सहेज सकते है। पूर्व विधायक श्री बृजराज सिंह चौहान ने कहा कि पेड़ लगाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों के प्रति यह हमारा दायित्व है कि हम बड़ी संख्या पेड़ लगाकर प्रकृति का संरक्षण करें। इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा स्टेडियम परिसर स्थित नमो वन में पौध रोपण किया गया। सीएमओं श्री राधेरमण यादव ने सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण किया तथा बताया कि समूह की दीदीयों द्वारा पौधो की देखभाल का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम के अंत में श्री आदित्य चौहान ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पर्यावरण हितेषी कार्यक्रर्ता श्री रामअवतार शर्मा को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर वन श्योपुर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया पौधारोपण
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Environment, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur 
#श्योपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर वन श्योपुर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया पौधारोपण - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur #श्योपुर

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

जनसुनवाई में भ्रामक शिकायत पर कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा पत्र 
-----
#श्योपुर-/ जनसुनवाई के दौरान प्रस्तुत की गई शिकायत में भ्रामक तथ्यों का उल्लेख करने, आत्महत्या की धमकी देने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से गलत बयानबाजी कर प्रशासन की छवि धूमिल करने के प्रयास के मामले में जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 जून 2026 को आयोजित जनसुनवाई में आरटीओ ऑफिस समीप निवासी श्री जगदीश पुत्र सुरजनमल अग्रवाल ने तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा नामांतरण नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन प्रस्तुत किया था तथा आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। मामले की जांच तहसीलदार श्योपुर एवं संबंधित पटवारी से कराई गई।

जांच में पाया गया कि आवेदक द्वारा वर्ष 2009 के पंजीकृत विक्रय पत्र के आधार पर नामांतरण नहीं किए जाने की शिकायत की गई थी, जबकि संबंधित प्रकरण में नामांतरण के लिए कोई आवेदन न्यायालय तहसीलदार श्योपुर के समक्ष प्रस्तुत ही नहीं किया गया था और न ही कोई प्रकरण लंबित अथवा विचाराधीन पाया गया।

तहसीलदार श्योपुर के समक्ष दर्ज कराए गए अपने बयान में आवेदक श्री जगदीश अग्रवाल ने स्वीकार किया कि नामांतरण संबंधी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आवेदन में एक लाख रुपये लेकर नामांतरण किए जाने संबंधी तथ्य जल्दबाजी में लिख दिया गया था, जबकि किसी अधिकारी अथवा पटवारी द्वारा उनसे किसी प्रकार की राशि की मांग नहीं की गई थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आवेदक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने असत्य बयानों के माध्यम से जनता को भ्रमित करने तथा प्रशासन के प्रति आक्रोश उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। साथ ही जनसुनवाई जैसे जनोपयोगी शासकीय कार्यक्रम की छवि धूमिल करने का भी प्रयास किया गया।

उक्त तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु थाना कोतवाली श्योपुर एवं पुलिस अधीक्षक श्योपुर को पत्र प्रेषित किया है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

जनसुनवाई में भ्रामक शिकायत पर कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा पत्र ----- #श्योपुर-/ जनसुनवाई के दौरान प्रस्तुत की गई शिकायत में भ्रामक तथ्यों का उल्लेख करने, आत्महत्या की धमकी देने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से गलत बयानबाजी कर प्रशासन की छवि धूमिल करने के प्रयास के मामले में जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 जून 2026 को आयोजित जनसुनवाई में आरटीओ ऑफिस समीप निवासी श्री जगदीश पुत्र सुरजनमल अग्रवाल ने तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा नामांतरण नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन प्रस्तुत किया था तथा आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। मामले की जांच तहसीलदार श्योपुर एवं संबंधित पटवारी से कराई गई। जांच में पाया गया कि आवेदक द्वारा वर्ष 2009 के पंजीकृत विक्रय पत्र के आधार पर नामांतरण नहीं किए जाने की शिकायत की गई थी, जबकि संबंधित प्रकरण में नामांतरण के लिए कोई आवेदन न्यायालय तहसीलदार श्योपुर के समक्ष प्रस्तुत ही नहीं किया गया था और न ही कोई प्रकरण लंबित अथवा विचाराधीन पाया गया। तहसीलदार श्योपुर के समक्ष दर्ज कराए गए अपने बयान में आवेदक श्री जगदीश अग्रवाल ने स्वीकार किया कि नामांतरण संबंधी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आवेदन में एक लाख रुपये लेकर नामांतरण किए जाने संबंधी तथ्य जल्दबाजी में लिख दिया गया था, जबकि किसी अधिकारी अथवा पटवारी द्वारा उनसे किसी प्रकार की राशि की मांग नहीं की गई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आवेदक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने असत्य बयानों के माध्यम से जनता को भ्रमित करने तथा प्रशासन के प्रति आक्रोश उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। साथ ही जनसुनवाई जैसे जनोपयोगी शासकीय कार्यक्रम की छवि धूमिल करने का भी प्रयास किया गया। उक्त तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु थाना कोतवाली श्योपुर एवं पुलिस अधीक्षक श्योपुर को पत्र प्रेषित किया है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026