लालगंज: लहंगपुर में नवदुर्गा पूजा के बाद हवन कार्यक्रम संपन्न, 1001 से अधिक कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया
नवयुवक दुर्गा पूजा समिति लहंगपुर के तत्वावधान पिछले कई वर्षों से आयोजित किए जा रहे दुर्गा पूजा एवं कन्या पूजन, प्रसाद की परंपरा इस वर्ष भी जारी रहा। सोमवार दोपहर बाद 2.30बजे लहंगपुर बाजार में मां दुर्गा दरबार में भव्य कन्या पूजन एवं प्रसाद का आयोजन किया गया। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1001से अधिक कन्याओं को प्रसाद के बाद स्टील प्लेट, कलम कापी वितरित किए।