होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम निवासी राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली
रविवार को नर्मदापुरम निवासी राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में मध्यप्रदेश से पूर्व राज्यसभा सांसद एवं लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान सांसद माया नारोलिया ने कैलाश सोनी का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कुशलक्षेम पूछा।