सुल्तानपुर: आचार संहिता लगने के बाद बैनर-पोस्टर उतरवाने में जुटा प्रशासन, 16 जोनल व 181 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की हुई तैनाती
आदर्श आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। शहर से लेकर लंभुआ, कादीपुर, जयसिंहपुर और बल्दीराय तहसील क्षेत्रों में बैनर पोस्टर प्रशासन द्वारा उतरवाए गए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए जिले कुल 16 जोनल मजिस्ट्रेट व 181 सेक्टर मजिस्ट्रेट की संख्या है। जिले की पांचों विधानसभा में कुल 15 उड़नदस्ते की टीमें एवं 15 स्थाई निगरानी टीम की संख्या लगाई गई है।