#गुना - एसडीएम आरोन द्वारा ग्राम खामखेड़ा में आयोजित जनसुनवाई में नरवाई न जलाने का दिया संदेश
मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तहसील आरोन के ग्राम खामखेड़ा में आयोजित जनसुनवाई में एसडीएम आरोन सुश्री मंजूषा खत्री ने ग्राम खामखेड़ा में संचालित गिट्टी एवं एम सैंड खनन पट्टे स्थल पर उपस्थित कृषकों एवं ग्रामीणजनों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। साथ ही खदान के स्थल एवं संयत्र का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
इसी कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विभाग की टीम द्वारा नरवाई न जलाने एवं इसके अन्य बैकल्पिक माध्यम के बारे में जानकारी दी गयी। एसडीएम ने उपस्थित जन समुदाय से नरवाई न जलाने एवं अधिक से अधिक कृषकों को प्रेरित करने की अपील की गई। साथ ही नरवाई जलाकर पर्यावरण क्षति पाई जाने पर संबंधित कृषक पर नियमानुसार अर्थदंड अधिरोपित किये जाने की जानकारी दी गई। कृषि विभाग की जानकारी से उपस्थित जन समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर नरवाई न जलाने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर जिला खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अमित जैन, खनिज निरीक्षक श्री विजय चक्रवर्ती, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गुना की टीम सहित कृषकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026