लावासरदारगढ़ को बनाएंगे स्वच्छ, सुंदर और हरित ग्राम पंचायत मोनू प्रवीण मेवाड़ा का विज़न #rajsamandnews
राजसमंद । ग्राम पंचायत लावासरदारगढ़ से मोनू प्रवीण मेवाड़ा ने अपने विज़न को साझा करते हुए गांव के समग्र विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि गांव में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण करवाने और गार्डन विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही महिलाओं की सुविधा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए महिला स्नानघर का निर्माण करवाने तथा विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए लाइब्रेरी विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
मोनू प्रवीण मेवाड़ा ने बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुकन्या योजना शुरू करने की भी बात कही, ताकि बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उनके विज़न में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रमुख रूप से शामिल है। इन प्रस्तावित योजनाओं का उद्देश्य ग्राम पंचायत लावासरदारगढ़ को अधिक स्वच्छ, सुंदर, सुविधाजनक और विकासशील बनाना है।
Lawasardargarh,
GramPanchayatLawasardargarh,
Sarpanchchunav,
Panchayatchunav