लोढियाणा में सरपंच प्रत्याशी चुन्नीलाल जाट का बड़ा ऐलान, जनता की बैठक में होगा हर समस्या पर फैसला!#rajsamandnews
राजसमंद | ग्राम पंचायत लोढियाणा से सरपंच प्रत्याशी चुन्नीलाल जाट ने कहा कि वे किसी राजनीतिक पार्टी या दल से जुड़े हुए नहीं हैं, बल्कि सीधे जनता से जुड़कर काम करने की सोच रखते हैं। उन्होंने बताया कि यदि वे सरपंच निर्वाचित होते हैं, तो सबसे पहले ग्राम पंचायत की बैठक बुलाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा। बैठक में गांव के लोग अपनी समस्याएं रख सकेंगे और उनके समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी। चुन्नीलाल जाट के अनुसार, पंचायत के विकास और समस्याओं के निराकरण में जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी, ताकि ग्रामीणों की बात सुनकर समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाए जा सकें।
GramPanchayatLodhiyana,
Sarpanchchunav,
Panchayatelections,
LodhiyanaVillage