गांवों में लगेंगे CCTV कैमरे, बांडा पंचायत में मिलेगी निशुल्क ई-मित्र सुविधा, सरपंच प्रत्याशी अनिता सुथार का विजन
.
#Rajsamandnews #Sarpanchchunav #Panchyatelection
राजसमंद जिले के आमेट उपखंड की बांडा ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी अनिता सुथार चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और आमजन की समस्याओं का समाधान करने की बात कही। अनिता सुथार ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो पंचायत में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने और पंचायत में आमजन को निशुल्क ई-मित्र सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी बताया।