नौतन: पानी टंकी बनने के बाद भी इस्लामपुर गांव में नहीं मिल रहा शुद्ध पानी,विधायक से लेकर सांसद व पीएचडीई विभाग में शिकायत
नौतन प्रखंड मुख्यालय में लाखों रूपये की लागत से बना जल मिनार से इस्लामपुर गांव के लोगों को शुद्ध पानी आज तक नसीब नहीं हुआ।इससे पश्चिमी नौतन पंचायत के वार्ड नंबर तेरह के ग्रामीण आज भी शुद्ध जल के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण जावेद प्रवेज़,अशरफ अली,मैमूल खातून,मुखदेव बैठा,तौकीर अहमद, ताज मोहम्मद,रमजान मियाँ,गुड्डू आलम,खैराती मियाँ, अकील अहमद आदि ने बताया।