नौतन: गोपालगंज से बाइक चुराकर भाग रहा था चोर, पुलिस ने मंगलपुर से गुप्त सूचना के आधार पर चोर को पकड़ा
पुलिस ने एक सुपर स्पलेंडर बाईक चोरी कर भाग रहे चोर को मंगलपुर बांध से रंगे हाथ दबोचा है। पकड़ा गया चोर तेल्हुआ पंचायत के मुजवनिया टोला गांव का पथल कुमार सहनी बताया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गुप्त सूचना मिली की उक्त चोर गोपालगंज से किसी की सुपर स्पलेंडर बाइक चुरा कर नौतन की ओर जा रहा है।