मुरैना - ममता की कोई सीमा नहीं होती... 💔🐄
VIP रोड, मुरैना पर गौ माता की ममता का ऐसा मार्मिक दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। मृत बछड़े को ले जा रही जेसीबी को कभी रोकने की कोशिश करती, तो कभी उसके पीछे-पीछे दौड़ती मां।
यह दृश्य एक बार फिर याद दिलाता है कि मां का प्रेम और उसकी ममता हर जीव में समान होती है। संतान का बिछड़ना सबसे बड़ा दुख है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं।
मां का दर्द इंसान हो या बेजुबान, एक जैसा ही होता है। 🐄💔