सफाई या गंदगी? मुरैना ओवरब्रिज पर नगर निगम के ट्रैक्टर से सड़क पर फैला नालियों का कीचड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
मुरैना। नगर निगम के सफाई अभियान की हकीकत बयां करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना है।
वीडियो में नगर निगम का एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरब्रिज से गुजरता दिखाई दे रहा है, जिसमें नालियों से निकाला गया कचरा और कीचड़ भरा हुआ है। ट्रॉली से बदबूदार कीचड़ और गंदा पानी सड़क पर गिरता हुआ साफ नजर आ रहा है, जिससे पूरे ओवरब्रिज पर गंदगी फैल गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई के नाम पर इस तरह की लापरवाही से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वायरल वीडियो के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
#NagarNigam #SwachhBharat #ViralVideo #मुरैना #morena