कटोरिया: कटोरिया बाजार के देवघर रोड में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति जख्मी
Katoria, Banka | Oct 29, 2026 कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित लीलाथान के पास गुरुवार को बाइक दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति जख्मी हो गया। जख्मी दंपत्ति का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। दोनों घर से बाइक लेकर देवघर जा रहे थे। इस दौरान लीलाथान के पास बाइक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।