मेसकौर: पढ़ाई के साथ संस्कृति का पाठ, बच्चों ने छठ महापर्व की झांकी सजाई
नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के पसाढ़ी गांव स्थित एमजेबी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने छठ महापर्व की भव्य झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था की खूबसूरत तस्वीर पेश की।