हरिद्वार: शंकर आश्रम स्थित एक निजी होटल में BJP ने नगर निगम चुनावों का संकल्प पत्र जारी किया
शनिवार शाम 4 बजे करीब शंकर आश्रम स्थित एक निजी होटल में पहुंचे BJP के स्थानीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। सांसद के अनुसार 11 हजार लोगों से राय लेने के बाद ये संकल्प पत्र जारी किया गया है। इस मौके पर स्थानीय विधायक मदन कौशिक और BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।