हरिद्वार: 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर DM, SSP समेत सभी अधिकारियों ने रौशनाबाद स्थित खेल मुख्यालय पर की बैठक
38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर DM - SSP समेत आलाधिकारियों ने रौशनाबाद खेल मुख्यालय पर सभी विभागों के साथ बैठक करी। शनिवार शाम 4 बजे करीब आयोजित बैठक में 28 जनवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय खेलों से पहले 25 जनवरी तक सभी तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए गए। खिलाड़ियों के लिए पार्किंग से लेकर रहने और खाने-पीने तक की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए।