काको: पाली थाना क्षेत्र के सैदाबाद परसाईं में लगा “सहयोग शिविर”, डीएम-एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Kako, Jehanabad | May 19, 2026 जहानाबाद में सोमवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में पाली थाना अंतर्गत ग्राम सैदाबाद परसाईं में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को प्रशासन से जोड़कर उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करना है। अधिकारियों ने नागरिकों से पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में पहुंचकर आवेदन देने की अपील की।