सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के होलागढ़ मोड पर बेतरतीब वाहनों से लगा लंबा जाम, राहगीर परेशान
सोरांव क्षेत्र में बेतरतीब खड़े वाहनों और अतिक्रमण के कारण आए दिन भीषण जाम लग रहा है। होलागढ़ मोड़ से तहसील के सामने तक हाईवे पर यह समस्या गंभीर बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की शाम लंबा जाम लग गया । जिससे आने जाने वाले लोगों को खांसी समस्याओं का सामना करना पड़ा ।