जमुई: गुगुलडीह मोड़ के पास करंट लगने से युवक की हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया युवक की मौत का आरोप
Jamui, Jamui | Nov 3, 2024 गुगुलडीह मोड़ के पास बिजली तार टूटने की वजह से चाट और छोला के ठेला में शनिवार की रात करीब 10:00 बजे करंट प्रवाहित हो गई। जिससे रंजीत मालाकार करंट की चपेट में आ गया। उंसके बाद सदर अस्पताल में डाक्टर मनीष कुमार ने जांच के बाद रंजीत मालाकार को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पुलिस पर युवक की मौत का आरोप लगाया है। देखवे के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।