जमुई: जिले के चार विधानसभा के 1333 मतदाता केंद्रों पर सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान दिवस का आयोजन
Jamui, Jamui | Nov 2, 2024 शनिवार की दोपहर 12 बजे जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 1333 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में 2 एवं 3 नवंबर को 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजन हुआ।