जमुई: खड़गौर स्थित बेल्डिंग दुकान में काम करते समय करंट लगने से बालक की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Jamui, Jamui | Nov 2, 2024 खड़गौर स्थित संजय विश्वकर्मा के बेल्डिंग दुकान में काम करने के दौरान शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे गुलाबी मांझी को करंट लग गई। उंसके बाद दुकान संचालक द्वारा आनन- फानन में बालक को सदर अस्पताल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद घटना की जानकारी मृतक बालक के परिवार वालीं को दी गई। पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया।