चान्दन: राजवाड़ा गांव के पास टोटो पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, चालक जख्मी
Chanan, Banka | Nov 1, 2026 कटोरिया- देवघर रोड स्थित राजवाड़ा गांव के पास शनिवार शाम को चालक को चक्कर आने से टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में टोटो चालक जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया।