नाथनगर सिल्क सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में मंगलवार को नाथनगर स्थित एक विद्यालय में नगर निगम द्वारा तीन दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पहुंचकर ट्रेड लाइसेंस से संबंधित जानकारी प्राप्त की।