धौज: सूरजकुंड रोड पर सेक्टर- 21ए के पास रात शराब के नशे में हुड़दंग करते तीन युवकों को किया गिरफ्तार
रात शराब के नशे में हुड़दंग करते तीन युवकों को एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। सूरजकुंड थाना में तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार रात क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम गश्त कर रही थी। पुलिस अनखीर चौक से बड़खल फ्लाई ओवर को जाने वाले रास्ते पर टी प्वाइंट से आगे हुड़दंग करते दिखाई दिएlजिन्हें काबू किया गयाl