धौज: फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने 29 फरवरी तक लोगों से गृहकर जमा करने की अपील की है
फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने 29 फरवरी तक लोगों से गृहकर जमा करने की अपील की है। ऐसे लोगों को ब्याज में 100 फीसदी छूट दी जाएगी। विभाग ने मूल राशि में 15 प्रतिशत की छूट योजना को भी 29 तक बढ़ा दिया है। निगम ने 31 दिसंबर 2023 तक बकाया संपत्तिकर जमा करने पर मूल राशि में 15 प्रतिशत की छूट दी थी। निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. गौरव अंतिल ने जानकारी सांझा की है l