धौज: 37वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में तीन दिवसीय चित्रकार कार्यशाला का हुआ समापन
37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेला में सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा शिल्प मेला के प्रवेश द्वारा 4 पर डिजाइनर गैलरी परिसर में तीन दिवसीय चित्रकारी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जो आज सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न प्रदेशों के लगभग 40 कलाकारों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रख्यात चित्रकार जतिन अजारी द्वारा हुआ