धौज: फरीदाबाद सूरजकुंड में मेला में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की स्टाल पर बेहद कम दामों में मौजूद है विभिन्न उत्पाद
मेला में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ की ओर से मेले के मीडिया सेंटर के नजदीक स्टॉल लगाई गई है, जिसमें जूट के बैग, मोबाइल बैग, पोटली बैग, सिलाई के कपड़े, ऊन से बनाए गए बंदरबान, थारपोश, चंकेरी (बोइया), वेस्ट कपड़ो से बनाए गए हैंड बैग, बोतल बैग जैसे हाथ से कढाई-बुनाई करके बनाए गए विभिन्न उत्पाद उपलब्ध हैं। यह सभी उत्पाद बाल कल्याण परिषद की ओर से है l