धौज: सूरजकुंड मेले के चलते भारी वाहनों पर रहेगी नो एंट्री; ट्रैफिक एडवाइजरी की गई जारी
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।बता दें कि गुरुग्राम रोड साइड से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन सैनिक मोड़ से मस्जिद के रास्ते प्याली चौक होते हुए बाटा चौक से मथुरा हाईवे पर चढ़कर दिल्ली जाएंगे।वहीं सैनिक कॉलोनी मोड़ से बड़खल की तरफ भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी और प्रह्लादपुर बॉर्डर, शूटिंग रेंज से सूरजकुंड की तरफ भी भारी वाहनों के लिए रास्ता बंद रहेगा।