सिंगरौली: कांग्रेस नेता पर जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप, बुआ ने मांगी इच्छा मृत्यु; कहा- कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली भूमि
सिंगरौली जिले के छतौली गांव में रहने वाली एक विधवा महिला ने इच्छा मृत्यु के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया है। महिला पिछले 9 सालों से जमीन पर कब्जा पाने के लिए भटक रही है। तंग आकर इस महिला ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित पत्र कलेक्टर को दिया है।