लखीसराय: मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिला राजमार्ग सुरक्षा को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष सभागार में शुक्रवार को जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार की दोपहर 12:45 पर शुरू हुई बैठक की अध्यक्षता डीएम शैलेन्द्र कुमार ने की। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।