आबू रोड: आबूरोड रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर दो पर रणकपुर एक्सप्रेस में अवैध शराब पर की कार्रवाई, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आबूरोड के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रेलवे पुलिस ने रणकपुर एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की है।कार्रवाई को रेलवे की(आरपीएफ) की एस्कॉर्ट टीम ने अंजाम दिया,जिसके बाद जब्त माल को (जीआरपी) के सुपुर्द किया गया।जानकारी के अनुसार जनरल कोच में रखे तीन अलग-अलग बैगों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।