बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव, केरेडारी और पतरातू ये सिर्फ तीन प्रखंडों के नाम नहीं हैं, बल्कि झारखंड के राजस्व और औद्योगिक प्रगति के मजबूत स्तंभ हैं। जहाँ एक दर्जन से अधिक विशाल खनन परियोजनाएं और दर्जनों छोटे-बड़े उद्योग चौबीसों घंटे धुआं उगलते हुए राज्य की तिजोरी भर रहे हैं। वहीं इसी धरती के नौजवान आज भी 'तकनीकी बेरोजगारी' का दंश झेलने को मजबूर।