फर्रुखाबाद: गांव नगला हरिदास के ग्रामीणों ने सरकारी अभिलेखों में दर्ज तालाब पर दंबगों के कब्जे की शिकायत एडीएम न्यायिक से की
फतेहगढ़ डीएम कार्यालय पर थाना जहानगंज के गांव नगला हरिदास मौज झसी के पीड़ित ग्रामीणों ने एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।पीड़ित ग्रामीण गौरव त्रिपाठी ने गुरुवार को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया सरकारी अभिलेखों में दर्ज तालाब पर गांव के दबंग लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा सभी ग्रामीण परेशान है।