लखीसराय: लखीसराय जिले में दो जगहों से उत्पाद पुलिस ने तीन शराब तस्कर एवं दो शराबी को किया गिरफ्तार
सोमवार अपराह्न 4:42 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार किऊल रेलवे स्टेशन से विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को तथा कजरा थाना क्षेत्र में आजाद नगर मुसहरी से महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. आजाद नगर मुसहरी से मधुबनी जिला की राजनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो शराबी को गिरफ्तार किया गया.