Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
kumarganesh1ykp
No video available
8
बिहार प्रदेश नल जल अनुरक्षक संघ का 12सितबर को पटना मे इतिहासिक महाआंदोलन आप सभी नल जल अनुरक्षक भाई सादर आमंत्रित हैं 7870339309
32.4k views |
Bihar, India
| Aug 30, 2025
#politics
#national
MORE NEWS
बक्सर जिले का डेली समाचार बुलेटिन : 8 नवंबर 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं। #buxar #buxarnews #buxarjila #buxarkhabar
Buxar, Buxar | Nov 8, 2026
संतजान स्कूल में छठ पूजा की छटा और विज्ञान मेले की धूम -डुमरांव विधायक ने किया शुभारंभ, बच्चों के लिए लगे फूड स्टाल -निदेशक डॉ. रमेश सिंह बोले- आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों का विकास भी हमारी प्राथमिकता बक्सर खबर। डुमरांव की पहचान रहे संत जान स्कूल में दिवाली की पूर्व संध्या पर विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। नन्हें वैज्ञानिकों ने इसमें अपने ज्ञान व समक्ष से एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार किए थे। वहीं छह और दिवाली की थीम पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की मदद से कई उम्दा कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसे देखकर अभिभावक व अतिथि सभी झूम उठे। विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है #buxar #BuxarNews #buxarjila #buxarparlour #buxarkhabar
Buxar, Buxar | Nov 7, 2026
बक्सर पंचमुखी हनुमान जी का जन्मोत्सव आज | शनिवार को जूटा श्रद्धालुओ का हूजूम
Buxar, Buxar | Nov 7, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 नवंबर 2026 आज दिनांक 07 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ महापर्व 2026, कायाकल्प अभियान एवं नशामुक्ति अभियान से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। दीपावली एवं छठ महापर्व 2026 दीपावली एवं छठ पर्व 2026 के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को विधि व्यवस्था संधारण हेतु अनुमंडल अंतर्गत प्रतिनियुक्त स्थल चिन्हित करते हुए दीपावली एवं छठ पर्व हेतु दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया जाएगा। सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर सभी घाटों, चौक-चौराहों एवं प्रमुख सड़कों का पर्याप्त साफ-सफाई कार्य कराने का निर्देश दिया गया। सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय के द्वारा पूजा घाटों के आस-पास खतरों को चिन्हित कर साईनेज, सूचक बोर्ड एवं झण्डे, खतरनाक घाटों की समुचित घेराबंदी, समुचित रौशनी एवं पार्किंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय के द्वारा सभी घाटों पर त्रि-स्तरीय बैरिकेंडिग की व्यवस्था, घाटों पर शौचालयों एवं चेजिंग रूम की व्यवस्था, वॉच टॉवर, कंट्रोल रूम की व्यवस्था, घाटों पर नजदीकी अस्पतालों की सूचना प्रदर्शित करना, आकस्मिक चिकित्सा सेवाएँ एवं सभी महत्वपूर्णएवं खतरनाक घाटों पर क्या करें, क्या न करे का बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेंगे। छठ पर्व 2026 के अवसर पर दिनांक 13.11.2026 के पूर्वाहन नहाय-खाय से लेकर दिनांक 16.11.2026 के अपराहन तक अपने क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली नदियों में पूर्ण रूप से नाव का परिचालन बंद कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल के द्वारा बक्सर एवं डुमराँव शहर के प्रमुख घाटों यथा रामरेखा घाट, जहाज घाट, नाथ बाबा घाट, ज्योति चौक, मॉडल थाना चौक, सती/गोला घाट, सिद्धनाथ घाट, सुमेश्वर स्थान घाट, मुनीम चौक एवं छठिया पोखरा पर वॉच टॉवर का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर के द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर निर्मित पूजा पंडालों में आवश्यकतानुसार अस्थायी विद्युत कनेक्शन, पंडालों का भौतिक सत्यापन एवं लूज/नंगा तारों को ठीक कराने का निर्देश दिया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा अग्निशमन वाहन की उपलब्धता एवं हर पूजा पंडालों का फायर एण्ड सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया। बक्सर अनुमंडल नगर क्षेत्र अंतर्गत कुल 09 खतरनाक घाट है, जो इस प्रकार से हैः- सुमेश्वर स्थान घाट, फुआ घाट/कोहरा घाट, लक्ष्मीनारायण घाट, संस्कृत विद्यालय घाट, रानी कुआँ घाट, गंगा डिस्वार्ज घाट (पंजाबी मुहल्ला), अहिरौली घाट, पुलिया घाट एवं अर्जुनपुर घाट है। डुमराँव अनुमंडल नगर क्षेत्र अंतर्गत कुल 09 खतरनाक घाट है, जो इस प्रकार से है:- बीस के डेरा नगपुरा, केशोपुर हनुमान घाट, नियाजीपुर कोइलाबीर बाबा के घाट, नियाजीपुर रामदास राय के डेरा, केशोपुर बगीचा घाट, छठिया पोखरा, बलुआँ घाट, पथलवा घाट, बिहार घाट है। मिशन कायाकल्पः- मिशन कायाकल्प के अंतर्गत कुल लक्ष्य 1360 (योजना), कुल ली गयी योजना 2534, तकनीकी स्वीकृति 1345, प्रशासनिक स्वीकृति 1292, सेक्शन एवं एप्रुभल 236, कार्य प्रारम्भ 580 एवं कार्य पूर्ण 232 प्राप्त हो गई है। नशामुक्त अभियानः- 05 अप्रैल 2016 से बिहार में पूर्ण मद्य निषेध लागू है बिहार सरकार द्वारा राज्य में निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ समय-समय पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बिहार सरकार ने निर्णय लिया है कि 27 अक्टूबर 2026 से 26 नवम्बर 2026 तक नशामुक्त बिहार अभियान चलाया जायेगा। इसे चार चरणों में बांटा गया है:- 1. प्रथम सप्ताह (27-31 अक्टूबर) नगर की प्रतिज्ञा 2. द्वितीय सप्ताह (01-07 नवंबर) गाँव का संकल्प 3. तृतीय सप्ताह (08-16 नवंबर) पर्व और परिवार 4. चतुर्थ सप्ताह (17-25 नवंबर) युवा जोश। प्रथम सप्ताहः नगर की प्रतिज्ञा प्रथम सप्ताह नगर की प्रतिज्ञा का था, जिसके अन्तर्गत नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव, नगर पंचायत ईटाढी, चौसा और ब्रह्मपुर के कचड़ा उठाने वाले वाहनों पर नशामुक्ति संबंधित जिंगल प्रसारण, जिंगल का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले के चार स्थानों मद्य निषेध कार्यालय, समाहरणालय, रेलवे स्टेशन नगर परिषद-बक्सर, डुमरांव, नगर पंचायत चौसा, ईटाढ़ी और ब्रह्मपुर में रैली के माध्यम से लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। द्वितीय सप्ताहः- गाँव का संकल्प मद्य निषेध विभाग द्वारा प्रदत्त LED वैन के माध्यम से जिले के नशामुक्त के प्रचार-प्रसार हेतु लघु फिल्म का प्रसारण जिले के किला मैदान, बक्सर/महाराजा पेट्रॉल पंप, बक्सर/सफाखाना रोड, डुमरांव डुमरांव पुलिस थाना के सामने /इटाढ़ी बाजार/चौसा बाजार/ महादलित बस्ती, ब्रह्मपुर में किया गया। जीविका एवं ब्रह्ममकुमारी द्वारा जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत निम्न कार्यक्रम किये गये। जो इस प्रकार से है:- दिनांक 06.11.2026 तक कुल 23 CLF में 76 नशामुक्ति संबधित कार्यक्रम एवं ब्रह्मकुमारी के द्वारा किया गया। जीविका दीदियों में से कुल 4082 नशामुक्त मित्र का चयन किया गया है। जीविका दीदियों और ब्रह्मकुमारियों द्वारा प्रत्येक CLF में नशामुक्ति संबंधित शपथ, परिचर्चा, रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar Bihar Education Department #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 7, 2026
दीपावली पर सफाईकर्मियों के बीच पहुंचीं मुख्य पार्षद किरण देवी, मिठाई बांटकर साझा की खुशियां .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Nov 7, 2026
कला, विज्ञान और स्वाद का संगम बना संत जॉन स्कूल का फेट-2026, बच्चों के मॉडलों ने खींचा सबका ध्यान .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Nov 7, 2026
बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 7 नवंबर 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का डेली समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी महत्वपूर्ण खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं। #buxar #buxarnews #buxarjila #buxarkhabar
Buxar, Buxar | Nov 7, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 नवंबर 2026 आज दिनांक 07 नवंबर 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर, बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा माह नवम्बर, 2026 का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयरहाउस का सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ सीसीटीवी तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिये। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बक्सर, अनुमण्डल अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, सहायक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 7, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 नवंबर 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ पूजा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित आज दिनांक 07 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, घाटों की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां ससमय पूर्ण कर लें। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, छठ घाटों की समुचित सफाई, पहुंच पथों की मरम्मत, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश दिया। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खतरनाक एवं अधिक गहराई वाले घाटों को चिह्नित करने, बैरिकेडिंग कराने, पर्याप्त संख्या में गोताखोरों एवं नावों की व्यवस्था रखने तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही घाटों पर नियंत्रण कक्ष, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को पर्व के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जर्जर विद्युत तारों एवं खुले तारों की जांच कर आवश्यक सुधार कराने का निर्देश दिया। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार यातायात नियंत्रण की व्यवस्था करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा पर्व के दौरान आमजनों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं जनसुरक्षा के प्रति सभी संबंधित विभाग पूरी तरह सजग एवं तत्पर रहें। जिला प्रशासन बक्सर द्वारा आमजनों से अपील की जाती है कि दीपावली एवं छठ पूजा का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #BiharNews #CMSamrat #samratchaudhary
Buxar, Bihar | Nov 7, 2026