NEET Re-Exam में बड़ा बवाल! महाराष्ट्र के छात्र को मिला Abu Dhabi Exam Centre
Description: देशभर में NEET-UG परीक्षा को लेकर नया विवाद सामने आया है। महाराष्ट्र के नागपुर के 18 वर्षीय छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को री-एग्जाम के लिए भारत की जगह UAE की राजधानी अबू धाबी का परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया। परिवार का दावा है कि आवेदन के दौरान केवल महाराष्ट्र के केंद्र ही चुने गए थे। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद NTA की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। छात्र के पिता ने कहा कि उनके बेटे के पास पासपोर्ट तक नहीं है, ऐसे में वह विदेश जाकर परीक्षा कैसे देता? विपक्ष ने भी सरकार और NTA को घेरा है। राहुल गांधी ने इसे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बताया है। बढ़ते विवाद के बाद NTA ने तकनीकी गड़बड़ी स्वीकार करते हुए नया एडमिट कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है।
#NEETUG #NEETExam #NTA #AbuDhabi #NEETReExam #NagpurStudent #BreakingNews #RahulGandhi #EducationNews #ViralNews #WeeHoursNews #NEET2026 #IndiaNews #ExamControversy #LatestNews