घाटीगांव: पनिहार में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 40 क्वार्टर देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
पनिहार थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 40 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह 9 बजे दी गई।