बड़गांव: अवैध पेड़ों की कटाई के विरोध में सेगड़िया के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आमली ग्राम पंचायत के डांगी खेड़ा और सेगडिया गांव के बीच पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद चल रहा है। सेगड़िया गांव के उदयलाल जोशी ने बताया कि डांगी खेड़ा के ग्रामवासी हमारे गांव के पेड़ों को अवैध तरीके से काट रहे हैं, जिसमें खेजड़ी व हरे पेड़ भी शामिल हैं। इसी के विरोध में आज सेगड़िया ग्रामवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कार्यवाही के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।