बड़गांव: ओगणा में लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में एसपी ने लिया कड़ा एक्शन, लापरवाही बरतने वाले SHO को किया लाइन हाजिर
ओगणा में समुदाय विशेष के लड़को ने हिंदू लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसपर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्हे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन SHO उत्तम सिंह द्वारा पेश की गई केस डायरी में गिरफ्तारी का कारण नहीं लिखा होने पर कोर्ट ने आरोपियों को रिहा कर दिया था। इसपर आज SP भुवन भूषण यादव ने SHO को लाइन हाजिर कर दिया।