बड़गांव: झामरकोटड़ा में कंटेनर में सो रहे 3 लोगों को जिंदा जलाने का किया गया प्रयास, बड़ा हादसा टला
झामरकोटड़ा क्षेत्र में बीती देर रात एक कंटेनर में सो रहे 3 लोगों को जिंदा जलाने कि कोशिश को गई। जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने कंटेनर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, बदमाशों ने कंटेनर के पीछे की खिड़की तोड़कर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे कंटेनर में आग लग गई। जिसके बाद कंटेनर के आसपास मौजूद कामगारों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।