शिवपुरी नगर: अमोला घाटी पर तेज रफ्तार ट्रक की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर, दो भाईयों की मौत, ट्रक हेल्पर घायल
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के अमोला घाटी पर दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दो ट्रक ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में भरी पत्थर की फर्सी दोनों भाइयों पर गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही ट्रक हेल्पर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है