मुज़फ्फरनगर: जिला जेल में बंद 23 महिला कैदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, 10 महिला कैदियों के पति भी जेल में हैं, की गई विशेष व्यवस्था
करवा चौथ के अवसर पर मुजफ्फरनगर के जिला कारागार में बंद महिला कैदियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। कारागार अधीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि यहां बंद 23 महिला बंदियों ने अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखा। इसमें से 10 महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं। अधीक्षक ने बताया कि इन जोड़ों को विशेष प्रबंध के तहत मिलाकर उनका व्रत पूरा कराया।